हिमाचल के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से चोरी हुई रघुनाथ की मूर्ति की वापसी के लिए पूजा अर्चना जारी है। दूर दूर से महिलाएं मंदिर पहुंचकर भगवान को याद कर रही हैं। इन्हें उम्मीद हैं कि जल्द ही भगवान रघुनाथ लौट आएंगे। कुल्लू के इस मंदिर परिसर में चोरी के बाद से पूजा अर्चना जारी है। लोग पूजा पाठ के साथ साथ सुंदरकांड का पाठ भी कर रहे हैं। देवता के मुख्य छड़ीबदार व विधायक महेश्वर सिंह लगातार मंदिर में ही डटे हुए हैं। उधर, विश्व हिंदू परिषद ने भी चोरी की सूचना देने वाले को दो लाख ईनाम देने की घोषणा कर दी है।