पहाड़ी राज्य हिमाचल के छोटे से गांव की बेटी ने मायानगरी मुंबई में फिर बड़ा कमाल किया है। हिमाचल के मंडी जिले के भांबला गांव की रहने वाली कंगना रणौत की फिल्म क्वीन को 60वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। (सभी फोटो कंगना के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम प्रोफाइल से)
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
2 of 20
उनको यह अवार्ड मिलने की खबर सुनते ही क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। 17 वर्ष की आयु में बॉलीवुड में कदम रखने वाली कंगना रणौत आज मायानगरी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। 2006 में गैंगस्टर फिल्म से हिट हुईं कंगना रणौत अब तक दर्जनों फिल्मों में लीड रोल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
3 of 20
अपने हुनर के दम पर कंगना ने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली है। फैशन फिल्म में अपने दमदार अभिनय से चर्चाओं में आने वाली कंगना रणौत को बचपन से ही सांस्कृतिक समारोह में डांस सहित अन्य कार्यक्रम पेश करने का शौक था।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
4 of 20
यही जज्बा कंगना को 17 वर्ष की आयु में बॉलीवुड ले आया। दिल्ली में थियेटर के दौरान उन्होंने अरविंद गौड़ के मार्गदर्शन में अभिनय किया। कंगना प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना भी हैं। वह पिछले चार वर्षों से नाटेश्वर नृत्य कला मंदिर खार में राजेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कथक सीख रही हैं।
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
5 of 20
कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने कहा कि यह साल कंगना का है। अपनी मेहनत और अपने दम पर बॉलीवुड में सबको पछाड़ा है। प्रदेश के छोटे से गांव की कंगना ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में एक पहचान बनाई है। हिमाचल को उस पर नाज है। बेटी को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिलने पर उन्होंने खुशी जताई है।
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
6 of 20
कंगना की मां आशा रणौत का कहना है कि आज बेटी बेटे से कम नहीं है। बेटी भी अपने मां-बाप का नाम रोशन कर सकती है। यह कंगना ने साबित कर दिया है। कंगना को बचपन से अभिनेत्री बनने का सपना था। इसे उसने पूरा कर दिखाया। कहा कि बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कंगना की मां आशा रणौत स्कूल में संस्कृत की अध्यापिका थीं।
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
7 of 20
बहन रंगोली के साथ कंगना। 2006 में रंगोली पर एसिड अटैक हुआ था लेकिन अब वह ठीक है।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
8 of 20
भाई अक्षत के साथ कंगना।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
9 of 20
भाई अक्षत बहन रंगोली और मां आशा रणौत के साथ कंगना।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
10 of 20
बहन रंगोली की शादी में कंगना।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
11 of 20
रंगोली अपने पति के साथ।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
12 of 20
इस बार फिल्म फेयर अवॉर्ड में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत की धूम रही। विकास बहल की चर्चित फिल्म ‘क्वीन’ ने 60वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (कंगना रनाउत) सहित प्रमुख श्रेणियों के छह पुरस्कार जीते हैं।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
13 of 20
इसमें सर्वश्रेष्ठ संपादन (अभिजीत कोकटे और अनुराग कश्यप), सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी (बाबी सिंह और सिद्धार्थ दीवान) और सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर (अमित त्रिवेदी) भी शामिल हैं।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
14 of 20
राष्ट्रीय फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता कंगना ने 2006 में फिल्म 'गैंग्स्टर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। कंगना राजपूत परिवार से संबंध रखती हैं।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
15 of 20
मई 2013 में मदर्स डे के मौके पर कंगना ने अपने बचपन के बारे में बताते हुए कहा कि मुझे झाड़ू से मार पड़ती थी।
हिमाचल की बेटी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मचाई धूम
16 of 20
उन्होंने कहा था कि इससे यादगार और कुछ हो ही नहीं सकता। मेरी मां स्कूल में संस्कृत की अध्यापिका थीं और सब बच्चे उनसे डरते थे।