लोक निर्माण विभाग में सेवा विस्तार का विरोध शुरू हो गया है। 31 मार्च को सेवानिवृत्ति के बाद लोनिवि के मुख्य अभियंता और एक अधीक्षण अभियंता को सेवा विस्तार दिया गया है। इसका लोनिवि के अधिकारियों ने विरोध किया है।
शनिवार को लोनिवि हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा जिले के दो दर्जन अभियंताओं का प्रतिनिधिमंडल शिमला से धर्मशाला जाते समय मुख्य सचिव बीके अग्रवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सेवा विस्तार का विरोध किया।
कहा कि इससे सालों से पदोन्नति की राह देख रहे जेई, एसडीओ, एक्सईएन, एसई और मुख्य अभियंता प्रभावित हो रहे हैं। मुख्य सचिव को बताया कि 19-12-2017 को उच्च न्यायालय भी इस संदर्भ में फैसला सुना चुका है।