जम्मू-कश्मीर में हुए बड़े आतंकी हमले में हिमाचल प्रदेश के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की नाणा पंचायत के धेवा गांव के वीर जवान तिलक राज की शहादत के बाद गांव गम और आंसुओं के सैलाब में डूब गया है। 15 दिन का मासूम बेटा बिलख रहा है। मां और पत्नी बेसुध हो गई हैं। पूरा परिवार सदमे में है। घर में लोग ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।