पूर्व सैनिकों, हिंदू और छात्र संगठनों, भाजपा-कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों, व्यापार मंडलों, टैक्सी ऑपरेटरों, होटलियरों और महिलाओं समेत आम लोगों ने जगह-जगह प्रदर्शन किए। सरकारी कार्यालयों में भी मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने भी रैलियां निकालकर आतंक के खिलाफ नारेबाजी की। कुल्लू के ढालपुर मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आतंकवादी हमले के खिलाफ धरना दिया।