फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चीज ने बचाई पुलवामा आतंकी मुठभेड़ में घायल हिमाचल के जांबाज की जान

Thu, 21 Feb 2019 10:49 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड दहशतगर्दों के सफाए के लिए हुई आतंकी मुठभेड़ में हिमाचल के ऊना का जवान घायल है। लोग इस जांबाज सैनिक की सलामती की जहां दुआ मांग रहे हैं वहीं, दविंद्र सिंह की बहादुरी को सुनकर खुद को गौरवान्वित भी महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
ईसपुर लवाणा माजरा के रहने वाले सैनिक दविंद्र कुमार पुत्र रामचंद को मुठभेड़ के दौरान आंख में गोली लगी है। घायल हालत में दविंद्र का चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। इस मुठभेड़ में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड गाजी और कामरान समेत तीन आतंकी ढेर कर दिए गए थे। 
विज्ञापन

3 of 10
जानकारी के मुताबिक दविंद्र की आंख से गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया है। मिलिट्री हॉस्पिटल चंडीगढ़ में सुबह साढ़े ग्यारह बजे के लगभग ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के लिए दविंद्र को अंदर ले जाया गया। लगभग बारह बजे उनका ऑपरेशन शुरू हुआ और करीब छह घंटे चला।

4 of 10
बताया जा रहा है कि पुलवामा में हमले के मास्टरमाइंड आतंकी गाजी और कामरान के साथ सैनिकों की मुठभेड़ चल रही थी। दविंद्र सिंह भी सेना की इसी टुकड़ी में शामिल था। काफी देर तक दोनों आर से गोलियों की बौछार के दौरान आतंकियों की एक गोली दविंद्र की तरफ आई। 
विज्ञापन

5 of 10
गनीमत यह रही कि गोली बुलेट प्रूफ हेलमेट से जा लगी और उसका हिस्सा टूटकर दविंद्र की नाक और दाहिनी आंख में लगा। दविंद्र कुमार के बड़े भाई राकेश कुमार ने कहा कि इलाज चल रहा है। हमें चिंता हो रही है। 
विज्ञापन

6 of 10
डॉक्टरों का कहना है कि गोली के छर्रे उनकी आंख में बहुत अंदर तक चले गए थे। राकेश कुमार सहित उनके परिवार के सदस्य व रिश्तेदार भी लगातार उनके साथ ही अस्पताल में हैं। डॉक्टरों के मुताबिक दविंद्र सिंह की हालत में सुधार है। 
विज्ञापन

7 of 10
दविंद्र कुमार 2011 में 51 आर्म्ड में भर्ती हुए और पिछले तीन साल से पुलवामा में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि दविंद्र की शादी अभी तीन महीने पहले ही हुई है। उनके दो भाई और एक बहन है। 





 

8 of 10
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने घायल जवान दविंद्र कुमार के ईसपुर लवाणा माजरा स्थित घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवान के परिवार और रिश्तेदारों से मुलाकात की। उन्होंने दविंद्र कुमार के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उनकी  बहादुरी को सराहा। 

9 of 10
मुख्यमंत्री ने पिता राम चंद से जवान का कुशलक्षेम पूछा। उन्हें सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राम चंद ने मुख्यमंत्री को बताया कि दविंद्र की आज सर्जरी हुई है। इससे पहले आंख से गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया था। 
विज्ञापन

10 of 10
उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि दविंद्र के सिर में गोली लगने के बाद आंख में चली गई थी। परिवार का हाल जानने के लिए राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार भी ईसपुर पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री से फोन पर परिवार की बात कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें