इसमें सराज, चौहार और तुंगल नाटियों को शामिल किया गया है। सांस्कृतिक दल विभिन्न पोशाकों में नाचते गाते चलेंगे। इस बार मेले की थीम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ है। इसलिए जलेब में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का रथ भी चलेगा, जो सभी को बेटियों के संरक्षण के लिए जागरूक करेगा।