फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में महंगा हुआ एलपीजी सिलिंडर, इतने रुपये बढ़े दाम

Sat, 02 Mar 2019 11:46 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल के उपभोक्ताओं को मार्च महीने में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम ज्यादा चुकाने होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इस माह सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलिंडर फरवरी महीने के मुकाबले दो रुपये महंगा हो गया है। उपभोक्ताओं को 742 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग से चुकाने होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
उपभोक्ताओं को कुल 792 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। पहल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 242 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। उधर, गैर सब्सिडी वाले घरेलू सिलिंडर के दाम 42 रुपये बढ़े हैं।

4 of 5
 प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 66 रुपये बढ़े हैं। इस माह व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 1318 रुपये देने पड़ेंगे। इन उपभोक्ताओं को 100 रुपये  डिलीवरी चार्ज अतिरिक्त देना होगा। मार्च से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के तहत सिर्फ  12 गैस सिलिंडर मिलने हैं। सब्सिडी कोटे के सिलिंडर समाप्त कर चुके उपभोक्ताओं को गैर सब्सिडी वाले सिलिंडर मिलेंगे। इन्हें सब्सिडी वापस नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें