फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सनकी आशिक का खूनी इंतकाम, प्यार में धोखा मिला तो काट दिया गर्लफ्रेंड का गला

Fri, 18 May 2018 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरोटीवाला, बददी (सोलन)
विज्ञापन
1 of 5
सनकी आशिक को प्यार में धोखा मिला तो कटर से गर्लफ्रेंड का गला काटकर अलग कर दिया। पढ़िए सनकी आशिक का खूनी इंतकाम..मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला का है। बरोटीवाला के हिल व्यू अपार्टमेंट में सहेली के साथ रह रही 20 साल की युवती की सनकी आशिक ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी है।


Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आंचल चौहान अपनी सहेली मीनाक्षी के साथ हिल व्यू अपार्टमेंट में रहती थी। सुबह आरोपी अखिल कुमार तेजधार कटर लेकर कमरे में घुस आया और आंचल को पास ही किचन में ले गया। जहां दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई। आरोपी बार-बार आंचल से उससे न मिलने की बात पूछता रहा। बाद में उसने कटर से आंचल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

3 of 5
आंचल को बचाने का प्रयास उसकी सहेली मीनाक्षी ने किया लेकिन हमलावर ने आंचल का गला रेतने के बाद मीनाक्षी पर भी हमला बोला और उसे भी गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। आंचल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हमले में घायल मीनाक्षी ने क्वार्टर से बाहर निकल घायल हालत में आसपास के लोगों को वारदात की जानकारी दी और उसने ही आरोपी का नाम भी सार्वजनिक किया। इसके बाद उसे पीजीआई ले जाया गया।

4 of 5
आरोपी की पहचान अखिल पुत्र राम कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी गांव देहलां जिला ऊना के रूप में हुई है। जबकि वारदात की शिकार हुई युवती आंचल चौहान पुत्री रणजीत सिंह निवासी बड़ूई डाकघर चौकी बंगार तहसील बंगाणा जिला ऊना की ही रहने वाली थी। वारदात में घायल युवती मीनाक्षी कुमारी पुत्री खेम सिंह निवासी दभोटा नालागढ़ की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार सभी एक ही कंपनी में प्रशिक्षु के तौर पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी बिंदु रानी सचदेवा ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल कटर को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है और इसकी वजह भी पुलिस को बता दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें