फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने फूंकी गाड़ियां

विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल के धर्मशाला में करंट लगने से हुई युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने गांववालों के साथ मिलकर जमकर बवाल किया। कई गाड़ियां फूंक डाली और पुलिस के खिलाफ भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने फूंकी गाड़ियां

2 of 10
यहां सकोह गांव में शुक्रवार देर शाम एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई थी। मुनीष कुमार (मृतक) निवासी सकोह के भाई रजनीश का कहना है कि उसके भाई को जबरन करंट लगाकर मारा गया है।
विज्ञापन

युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने फूंकी गाड़ियां

3 of 10
पुलिस के अनुसार यहां दो परिवारों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार मामला थाने तक पहुंचा। शुक्रवार को युवक अपने घर की छत पर आरोपी परिवार के सदस्यों से बहस कर रहा था कि इसी दौरान उसे करंट लग गया।

युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने फूंकी गाड़ियां

4 of 10
इसके बाद मामला बिगड़ गया और खूब हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि मुनीष को करंट अपने ही घर की छत पर लगा। युवक को करंट 11 केवी लाइन की तारों से लगा। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने फूंकी गाड़ियां

5 of 10
इसके बाद गुस्साए परिजनों ने दूसरे परिवार की गाड़ियां फूंक डाली और मारपीट की। दूसरे परिवार ने भी पुलिस में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने फूंकी गाड़ियां

6 of 10
युवक की मौत के बाद शनिवार को भी काफी हंगामा हुआ। शुक्रवार रात के बाद इलाके में पुलिस का कड़ा पहरा हो गया था। शनिवार 7 बजे मुख्य चौक सकोह में भी त्वरित कार्रवाई दल का पहरा था।
विज्ञापन

युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने फूंकी गाड़ियां

7 of 10
पुलिस जवानों ने पथराव से बचने के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। शव सकोह पहुंचने की सूचना के बाद 11.15 पर महिलाएं घटना स्थल के बाहर एकत्रित होने शुरू हो गई थीं। शव को देखकर महिलाओं का गुस्सा बढ़ने लगा।

युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने फूंकी गाड़ियां

8 of 10
शव को चौक में रखकर लोग नारेबाजी करने को निकले। 11.55 पर एएसपी शालिनी अग्रिहोत्री महिलाओं को समझाने में लग गईं और शव को घर ले जाने को कहा। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। फिर वाहन से शव को उठाकर घर ले जाया गया।

युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने फूंकी गाड़ियां

9 of 10
शनिवार को हंगामे के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पहले मृतक युवक के परिजन धरना प्रदर्शन करने को लेकर अड़ गए। लेकिन, पुलिस के काफी समझाने के बाद वे शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।
विज्ञापन

युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने फूंकी गाड़ियां

10 of 10
एसपी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि मृतक युवक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी परिवार से पूछताछ की जा रही है। वहीं, आरोपी परिवार के सदस्यों ने भी क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें