इसमें भीतरी सजावट का काम देवदार की लकड़ी से हो रहा है। मकान की छत पारंपरिक पहाड़ी शैली की स्लेट पोश बनाई गई है। दो मंजिला मकान अब बनकर तैयार है। इसका अंदरूनी काम चला है। मकान बनाने के साथ ही खाली जमीन में प्रियंका वाड्रा ने फूल और फलदार पौधों को तैयार करवाया है, ताकि मकान के आसपास के क्षेत्र को ज्यादा खूबसूरत बनाया जा सके।