वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी ज्यादा से ज्यादा सड़कों को खोलने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने एनडीआरएफ व एयरफोर्स से संपर्क किया ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल मदद ली जा सके। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वास्थ्य व्यवस्था हर हाल में बहाल रखने और प्रमुख सचिव खाद्य आपूर्ति ओंकार शर्मा ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को हालात सामान्य रखने के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।