फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई, मची अफरा तफरी

Sun, 04 Nov 2018 10:55 AM IST
विपिन काला, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 4
भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। पहाड़ी के बजाए यदि बस का दूसरी तरफ जाती तो यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था। घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

2 of 4
जानकारी के अनुसार मणिकर्ण से भुंतर की तरफ जा रही एक निजी बस अचानक पहाड़ी से टकरा गई। इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के पहाड़ी से टकराने पर महिलाएं और बच्चे जोर से चिल्ला उठे।
विज्ञापन

3 of 4
बस के अनियंत्रित होने के बाद यहां से यात्री दूसरी बसों में भुंतर की ओर गए। अनियंत्रित बस दाएं तरफ की ओर बढ़ती तो यह पार्वती नदी में समा सकती थी। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। बस में करीब 50 लोग सवार थे। जो मणिकर्ण से लेकर छरोड़नाला तक विभिन्न स्थानों से भुंतर व कुल्लू जाने के लिए चढ़े थे।
विज्ञापन

4 of 4
लेकिन छरोडनाला में पहुंचकर अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराईं। इससे पहले भी मणिकर्ण घाटी में हुए सड़क हादसों में पार्वती नदी में गिरी गाड़ियों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में डीएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की अभी तक शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें