हिमाचल सरकार की 27 दिसंबर को होने वाली जन आभार रैली के लिए पुलिस ग्राउंड धर्मशाला पूरी तरह से तैयार है। मैदान में जहां कुर्सियां सजा दी गई हैं, वहीं मंच के पिछली साइट भगवा रंग के पर्दे लगाए गए हैं। इसके अलावा मंच के साथ ही ग्रीन रूम भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
पुलिस मैदान में लोगों के बैठने के स्थान पर लाल रंग की कुर्सियां सजाई गई हैं। साथ ही अस्थायी स्टेडियम भी मैदान के विभिन्न कोनों पर रखे गए हैं, ताकि रैली के दौरान आने वाले लोगों को बैठने के लिए दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन
3 of 9
जन आभार रैली के मद्देनजर जहां जिला मुख्यालय को नरेंद्र मोदी और जयराम सरकार के होर्डिंग से सजाया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शांता कुमार, जेपी नड्डा आदि वरिष्ठ भाजपा नेताओं के फोटो चस्पां किए गए हैं।
4 of 9
जिला मुख्यालय के प्रवेशद्वारों पर भी जन आभार रैली सहित सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग टांगे गए हैं, जबकि पुलिस मैदान के अलावा कचहरी अड्डा पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के झंडे से भगवा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 9
इन नंबरों पर करें संपर्क
रैली के दौरान किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ को साथ लेकर चलने पर रोक रहेगी। इसके अलावा रैली में मोबाइल, पर्स जैसी वस्तुएं भी न लाने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की सूचना के लिए पुलिस ने कंट्रोल कक्ष बनाए हैं।
विज्ञापन
6 of 9
इन कंट्रोल कक्षों में लोग 01892-224106, 224905 और थाना के नंबर 01892 224883 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा डीसी कार्यालय में भी कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जहां पर 01892-228701, 702 और 703 नंबरों पर संपर्क किया जा सकेगा।
विज्ञापन
7 of 9
साई मैदान धर्मशाला में मंगलवार को हेलीकाप्टर की सफल लैंडिंग हुई। धर्मशाला में करीब साढ़े 12 बजे के आसपास हेलीकाप्टर को मैदान में उतारने का ट्रायल शुरू हुआ। इस दौरान करीब 3 बार हेलीकाप्टर की सफल लैंडिंग करवाई गई। यह सिलसिला शाम करीब 3 बजे तक चलता रहा।
8 of 9
इस दौरान हेलीकाप्टर ने आसमान पर कई चक्कर काटे। सफल लैंडिंग के बाद हेलीकाप्टर वहां से रवाना हो गया। साई मैदान में हेलीकाप्टर की लैंडिंग के दौरान जहां जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे, वहीं अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी लैंडिंग स्थल पर तैनात थी। इसके अलावा पुलिस कर्मी भी साई मैदान में तैनात थे।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार ने कहा कि 27 दिसंबर को धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन कई पहलुओं से ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने देश के विकास को एक नई दिशा दी है, जबकि प्रदेश के विकास में उन्होंने बहुत अधिक सहायता की है। वे भाजपा के कई साल हिमाचल प्रभारी भी रहे हैं।