गांव में सड़क सुविधा भी नहीं है। वहीं बिजली आपूर्ति भी कई घंटों से बंद पड़ी है। लोगों को इस वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, चंबा के बटकर गांव में बिजली गिरने से महिला बेसुध हो गई। परिजनों ने उसे करीब डेढ़ फीट बर्फ के बीच अस्पताल पहुंचाया। बिजली गिरने से 15 घरों के मीटर और उपकरण जल गए हैं।