फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यहां जंगल में तैयार हो रहा था जहर, पुलिस ने गुप्त सूचना पर दी दबिश

Mon, 04 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नयना देवी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
1 of 6
कोट पुलिस ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दबट गांव के नजदीक जंगल में पुलिस ने रविवार सुबह दो चालू भट्टियों को नष्ट किया है। जबकि हजारों लीटर लाहन व कच्ची शराब को भी मौके पर नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस ने मौके पर से एक शख्स को भी हिरासत में लिया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार नयना देवी पुलिस को सूचना मिली की दबट गांव के पास एक स्थित जंगल में शराब की भट्टी चल रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस ने फौरन दबिश देकर दो शराब बनाने की भट्टियों को बरामद कर लिया। एक शख्स भी शराब बनाने में जुटा हुआ था। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। 

4 of 6
जिसके बाद पुलिस ने दोनों चालू भट्टियों और वहां पर दो ड्रमों में भर कर रखी हुई 1600 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया। मौके पर 30 लीटर कच्ची शराब को भी नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस ने मौके पर से विजय कुमार निवासी दबट को हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीम में डीएसपी अनिल शर्मा, थाना प्रभारी कोट-कहलूर योगराज चंदेल, एएसआई नीलम, कांस्टेबल निशांत, सुमैल, चिंतामणी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीएसपी नयना देवी अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने छापेमारी की, जिसके बाद शराब की भट्टी को नष्ट किया गया है। पुलिस का इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें