फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Shimla: पीएम मोदी के रोड शो में हजारों लोगों ने बरसाईं गुलाब की पंखुड़ियां, तस्वीरों में देखें रैली के रंग

Tue, 31 May 2022 07:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार


 
विज्ञापन
1 of 11
शिमला में पीएम मोदी का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
अपनी सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे। मोदी ने केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शिमला में आयोजित किए गए राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित किया। पीएम को सुनने के लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोग ऐतिहासिक रिज मैदान पहुंचे। केंद्र के आठ मंत्रालयों की 16 योजनाओं के तहत देश के हर जिले से चयनित लाभार्थियों से भी पीएम मोदी वर्चुअल संवाद किया।

साथ ही किसान सम्मान निधि की 21,000 करोड़ रुपये की 11वीं किस्त भी जारी की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर अनाडेल मैदान में उतरा। यहां से पीएम का काफिला विधानसभा गेट से होते हुए माल रोड तक पहुंचा। सीटीओ चौक से नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हुआ। सुरक्षा कर्मी वाहन के साथ चलते रहे। 
विज्ञापन

2 of 11
पीएम पर पुष्प वर्षा। - फोटो : सोशल मीडिया
स्कैंडल प्वाइंट पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रुक गया। मोदी अपनी काले रंग की गाड़ी से नीचे उतरे और माल रोड पर पैदल रोड शो शुरू कर दिया। मोदी सुरक्षा घेरे में आगे बढ़ते रहे और किनारे खड़े हुए हजारों लोग उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाते रहे। थोड़ी देर के लिए यहां का वातावरण गुलाब की खुशबू से महकने लगा। 


 
विज्ञापन

3 of 11
पीएम पर पुष्प वर्षा। - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच मोदी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हुए ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहुंचे। इससे पूर्व सुबह 11.55 बजे भारतीय दूर संचार निगम के दफ्तर के पास पीएम मोदी का काफिला पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी जी को जय श्रीराम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। ये कार्यकर्ता सुबह से ही मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।

4 of 11
पीएम मोदी का रोड शो। - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान जहां से पीएम मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय अनुराग के वाहन गुजर रहे थे, वहां कार्यकर्ताओं के जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। पहलेे भारतीय दूर संचार निगम के दफ्तर के पास से मोदी का रोड शुरू होना था। जब मोदी का काफिला माल रोड की तरफ आगे बढ़ा तो यहां पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं का मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। 
विज्ञापन

5 of 11
रिज पर उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : अमर उजाला
अनाडेल, जुब्बड़हट्टी और कल्याणी हेलीपैड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।  रिज मैदान और आसपास के क्षेत्रों में 8,000 हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए। सभा स्थल रिज मैदान पर 5,000 हजार पुलिस कर्मी तैनात रहे।रिज मैदान को चार भागों में बांटा गया था । 
विज्ञापन

6 of 11
मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
अपने संबोधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके सामने हिमाचल में कार्यक्रम करने का प्रस्ताव आया तो उन्होंने तुरंत की ‘हां’ कर दी। मोदी बोले कि यह कार्यक्रम शिमला में है, लेकिन एक तरह से यह आज पूरे हिंदुस्तान का है। चर्चा चल रही थी कि सरकार के आठ साल होने पर कैसा कार्यक्रम किया जाए तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से उन्हें सुझाव आया। मोदी बोले कि आठ साल की पूर्ति में ऐसा कार्यक्रम होना मन को बहुत सुकून और आनंद देता है। उनके जीवन में हिमाचल का स्थान बड़ा है। खुशी के पल अगर हिमाचल में आकर बिताने का मौका मिले तो फिर तो बात ही क्या बनती है। देश का ये महत्वपूर्ण कार्यक्रम शिमला की धरती पर हुआ जो कभी उनकी कर्मभूमि रही है, यह उनके लिए देवभूमि और पुण्यभूमि है। यहां पर उन्हें आज देशवासियों को इस देवभूमि से बात करने का मौका मिला, ये अपने-आप में उनकी खुशी को कई गुना बढ़ा देने वाला है।
विज्ञापन

7 of 11
महिला को आया चक्कर। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रैली में पहुंची एक महिला को चक्कर आ गया। पुलिस कर्मियों ने महिला को पुलिस सहायता कक्ष पहुंचाया।  पीएम के कार्यक्रम को लेकर रि ज, जाखू और मालरोड के आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था।

8 of 11
रँली में उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
 रैली स्थल के लिए स्कैंडल प्वाइंट और लक्कड़ बाजार से ही प्रवेश दिया गया। स्कैंडल प्वाइंट, लक्कड़ बाजार, टका बेंच, एचपीएमसी, चर्च और रिज पर दो दर्जन मेटल डिटेक्टर गेट लगाए गए थे।

9 of 11
लाइनों में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला
एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) से भी लोगों की चेकिंग की गई। रैली में शामिल होने के लिए लोग रिज पर लाइनों में लगे रहे। चेकिंग के बाद ही रैली स्थल में लोगों को प्रवेश दिया गया। 

10 of 11
अनाडेल में पीएम का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 10:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी अनाडेल पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, एमसी शिमला की मेयर सत्या कौंडल ने पीएम का स्वागत किया। 
विज्ञापन

11 of 11
महिला चित्रकार ने पीएम को स्केच भेंट किया - फोटो : अमर उजाला
महिला चित्रकार ने पीएम को स्केच भेंट किया
 शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महिला चित्रकार ने स्केच भेंट किया। हरियाणा के रेवाड़ी की चित्रकार अनु यादव ने पीएम मोदी की मां का स्केच बनाया था। मोदी को यह स्केच बहुत पसंद आया और उन्होंने इसे अपने पास रख लिया। पीएम ने स्केच के लिए चित्रकार का धन्यवाद किया व इसी तरह अपना काम जारी रखने के लिए कहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें