फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Tunnel: अटल टनल से राह हुई आसान, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, लद्दाख और कारगिल तक आसानी से पहुंचेगी सेना

Sat, 03 Oct 2020 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
अटल सुरंग का उद्घाटन रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
अटल टनल के लोकार्पण पर पीएम नरेंद्र मोदी कैमरे की नजर में रहे। पीएम मोदी ने रिब्बन काटकर अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण किया। पीएम ने टनल के साउथ पोर्टल पर लोकार्पण किया। बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने पीएम मोदी को टनल के बारे में जानकारी दी।

                                           
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनाली के सासे हेलीपैड पर पहुंचे। सासे हेलीपैड पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर 15 बुजुर्ग यात्रियों को साउथ पोर्टल की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
टनल से गुजरने के बाद नॉर्थ पोर्टल में सिस्सू झील के समीप चंद्रा नदी के बीच एक टापू में पीएम मोदी लाहौल के 200 लोगों को संबोधित करेंगे। टनल शुरू होने से अब लाहौल के लोग सर्दियों में बर्फबारी के चलते छह माह तक शेष दुनिया से नहीं कटेंगे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सेना इस मार्ग से चीन से सटी सीमा लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक आसानी से पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
टनल से मनाली और लेह के बीच दूरी 46 किमी कम हो गई है। मात्र डेढ़ घंटे में मनाली से केलांग पहुंच जाएंगे। टनल से सूबे के पर्यटन को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें