फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम खुलने के बाद भी कम नहीं हुईं दुश्वारियां, पर्यटक फंसे, तस्वीरों में देखें तबाही

Tue, 20 Aug 2019 12:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में तीन दिन तक भारी बारिश के बाद भले ही मंगलवार को मौसम खुल गया, लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुईं। प्रदेश में अभी भी 824 सड़कें बंद हैं। जगह-जगह भूस्खलन से प्रदेश में सैकड़ों लोग और पर्यटक फंसे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
नेरवा में अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा के लिए गईं शिमला जिले की 554 छात्राएं फंस गई हैं। रोहतांग मार्ग पर मढ़ी में मंगलवार तड़के चार बजे भूस्खलन से सैकड़ों पर्यटक वाहनों सहित फंसे रहे। लेह के लिए निकली सेना की गाड़ियां मनाली लौट आईं। मनाली-लेह हाईवे पर बंता के पास तेल के टैंकर पर चट्टानें गिर गईं। हालांकि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मार्ग कुछ देर के लिए बहाल हुआ, लेकिन शाम को भूस्खलन के चलते फिर से बंद हो गया। इसके चलते सैकड़ों पर्यटक और लाहौल जाने वाले वाहन फंस गए हैं। शिमला और कुल्लू के ग्रामीण इलाकों में सड़कें बहने से करोड़ों का पेटियों में बंद सेब फंस गया है। पहाड़ दरकने से शिमला-कालका हाईवे तीन घंटे बाधित रहा।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के मैड़ के पास बाधित शिमला-मटौर एनएच देर शाम बहाल हुआ। मणिमहेश के लिए मंगलवार को हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू होनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते इन्हें रद्द करना पड़ा। सोलन में एसपी के आवास में दरारें आने के बाद उसे खाली करवाया गया।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम मनाली डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि लाहौल के सिस्सू और कोकसर में फंसे सभी लोग सोमवार रात को मनाली पहुंच गए हैं। जबकि स्पीति के ग्रांफू-काजा सड़क पर भूस्खलन होने से बातल और छोटा दड़ा में करीब 300 वाहन फंसे हैं। इसमें साउथ की मलयालम फिल्म की यूनिट भी शामिल है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उपायुक्त लाहौल-स्पीति केके सरोच ने कहा कि प्रशासन ओर बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची है और फिल्म यूनिट ने बाहर आने से मना किया है। यूनिट ने कहा कि वह सुरक्षित है और उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं है और बुधवार सुबह वे स्वंय घाटी से बाहर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि छोटा दड़ा से काजा तक सड़क बहाल हो गया है। 
 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर 18 अगस्त को जुब्बल और उत्तरकाशी के सनैल-आराकोट में फटे बादल में शिमला जिले के दो लोगों की मौत हुई है। इसमें नेपाली मजदूर संजोग निवासी सनैल जुब्बल और सुनील कुमार पुत्र जींदूराम निवासी मसली, चिड़गांव शामिल हैं।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस क्षेत्र में बादल फटने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला हमीरपुर के सुजानपुर में ब्यास नदी में मंडी निवासी हरि सिंह (93) का शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन मौसम साफ रहने के आसार
प्रदेश में बुधवार और वीरवार को भी मौसम साफ रहने के आसार हैं। मंगलवार को प्रदेश भर में धूप खिली रही। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें