फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, इन इलाकों में हुआ ताजा हिमपात

Wed, 13 Dec 2017 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
विज्ञापन
1 of 14
हिमाचल में मौसम ने करवट ली है। भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बीच पहाड़ों पर दो दिनों से रुक-रुक कर हिमपात का दौर शुरू जारी है। पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चाद ओढ़ ली है। बर्फ से ढकी चोटियों और मैदानों में हो रही बारिश से पूरे प्रदेश में शीत लहर है।
विज्ञापन

2 of 14
लाहौल घाटी मनाली में ताजा हिमपात हुआ है। केलांग में डेढ़, गौशाल में दो, चंद्रावैली में करीब 3 फुट तक बर्फ गिरी है। जबकि रोहतांग में लगभग साढ़े 4 फुट हिमपात होने का अनुमान है।
विज्ञापन

3 of 14
तीसा के देवीकोठी में एक फुट तक ताजा बर्फबारी हुई है। भरमौर में भी एक फुट के करीब ताजा हिमपात हुआ है। होली में निचले क्षेत्र में दो से चार  इंच और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आधा से एक फुट बर्फबारी हुई है।

4 of 14
उधर, बर्फबारी  के चलते रोहतांग और जलोड़ी दर्रे बंद हो गए हैं। खतरे के मद्देनजर प्रशासन ने आवाजाही पर रोक लगा दी है। चंबा का पांगी और कांगड़ा का बड़ा भंगाल क्षेत्र भी कट गया है।  जलोड़ी पास में एक फुट ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

5 of 14
वहीं मनाली में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। इससे होटल कारोबारियों और स्‍थानीय लोगों के चहरे खिल उठे है। पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए मनाली का रुख कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 14
जिला कुल्लू में प्रसिद्घ पर्यटन स्‍थल सोलंगनाला में भी भारी बर्फबारी हुई है। मनाली के सोलंगनाला में दो फुट, मढ़ी में तीन फुट बर्फबारी हुई है। यहां पर्यटन बर्फबारी का आनंद लेते हुए देखे जा सकते हैं। बर्फबारी से जहां होटल कारोबारी खुश है।
विज्ञापन

7 of 14
वहीं, कमरुनाग, शिकारी देवी में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी से  कामरूघाटी में बिजली आपूर्ति ठप्प है। पूरा जिला शीत लहर की चपेट में हैं। बर्फबारी से देव समाज में खुशी की लहर है। किसान बागवान के चेहरे खिल उठे हैं।

8 of 14
मंडी के गड़ागुसैनी, तुंगासि धार और घाट में भी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। धर्मशाला में धौलाधार का पहाड़ बर्फ से ढक गया है। बड़ा भंगाल में बर्फबारी हुई है। 

9 of 14
जिला शिमला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नारकंडा में ताजा हिमपात हुआ है। यहां एक ईंच से अधिक बर्फबारी हुई है। इसी तरह पर्यटन स्‍थल कुफरी में भी बर्फबारी का दौर चल रहा है। शिमला समेत निचले क्षेत्रों में फिलहाल झमाझम बारिश हो रही है।

10 of 14
मौसम विभाग ने बुधवार और वीरवार को प्रदेश के मध्य एवं उच्च पर्वïतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का शुक्रवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है।

11 of 14
जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा में भी ताजा हिमपात हुआ है। जिला के रिब्बा में भी काफी बर्फबारी दर्ज की गई है। हिमपात से जिला शीतलहर की चपेट में है। वहीं किसानों-बागवानों के चहरे खिल गए है। 

12 of 14
हिमपात कल्पा किन्नौर
चूड़धार में 2 फुट ताजा हिमपात
मौसम की अचानक करवट से जनपद सिरमौर शीतलहर की चपेट में आ गया है। सोमवार रात सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में डेढ़ से 2 फुट तक ताजा हिमपात हुआ। चूड़धार के निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। बर्फबारी से चूड़धार में तीन लोग फंस गए हैं। 
 

13 of 14
सोलंगनाला
हरिपुरधार, राजगढ़ और पच्छाद इलाके की कई पंचायतों में 15 घंटे से बत्ती गुल हो गई है। हालांकि, यातायात व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

14 of 14
चौहारघाटी
कांगड़ा के छोटा भंगाल इलाका के सभी गांवों में सोमवार देर रात से चार से 20 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। मंगलवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। क्षेत्र के रोलिंग, भुज्लिंग, पोलिंग, छेरना, लाछ्यान्न, मियोट, झरवाड़, कोठी कोढ़, बड़ागांब, खबान गांव में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, चौहारघाटी की बरोट मियोट , थल्टूखोड़ सड़क, बरोट कोठी कोढ़ सड़कों पर बसों की आवाजाही बंद रही। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्घ बिलिंग घाटी में  बर्फबारी होने से करोवारियों के चेहरों पर रोनक आ गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें