चंबा जिले में भी बुधवार को भारी बारिश से भरमौर-पठानकोट मार्ग लाहल धांक के पास और जिले में आधा दर्जन मार्ग भारी भूस्खलन के चलते बाधित रहे। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.0, बिलासपुर में 33.5, हमीरपुर में 33.2, सुंदरनगर में 33.0, चंबा में 32.4, कांगड़ा में 32.3, भुंतर में 31.5, सोलन में 30.5, नाहन में 30.0, धर्मशाला में 28.8, कल्पा में 23.8, शिमला में 23.2, केलांग में 21.5 और डलहौजी में 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।