फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर बवाल, हाइवे जाम कर गाड़ियों में की तोड़फोड़, तस्वीरें

Fri, 22 Jul 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
विज्ञापन
1 of 10
मारपीट के बाद युवक की मौत पर लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। पुलिसिया कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली। यहां तक की भीड़ को शांत करने आए अफसरों की गाड़ियों की चाबियां भी प्रदर्शनकारियों ने छीन ली। मामला हिमाचल के जिला मंडी का है। यहां सुंदरनगर की ग्राम पंचायत लोअर बैहली में घायल युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने वीरवार दूसरे दिन अपना प्रदर्शन और उग्र कर डाला। - फोटो : अमर उजाला
मारपीट के बाद युवक की मौत पर लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। पुलिसिया कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली। यहां तक की भीड़ को शांत करने आए अफसरों की गाड़ियों की चाबियां भी प्रदर्शनकारियों ने छीन ली। मामला हिमाचल के जिला मंडी का है। यहां सुंदरनगर की ग्राम पंचायत लोअर बैहली में घायल युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने वीरवार दूसरे दिन अपना प्रदर्शन और उग्र कर डाला।
विज्ञापन

2 of 10
हाइवे पर गाड़ियों के टायर जलाकर नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब साढ़े तीन घंटे तक चक्का जाम किया। पुलिस को बेकाबू भीड़ पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद से इस इलाके में लोगों का गुस्सा पुलिस पर बढ़ता ही जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
हाइवे पर गाड़ियों के टायर जलाकर नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब साढ़े तीन घंटे तक चक्का जाम किया। पुलिस को बेकाबू भीड़ पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद से इस इलाके में लोगों का गुस्सा पुलिस पर बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
चार जुलाई को लोअर बैहली में युवकों के बीच बाड़बंदी को लेकर आपसी मारपीट हुई थी। जिसमें जोगिंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसने 17 दिन बाद दम तोड़ दिया था। घटना के दो हफ्ते बाद तक पुलिस ने किसी आरोपी को नहीं पकड़ा जिससे ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ गया। - फोटो : अमर उजाला
चार जुलाई को लोअर बैहली में युवकों के बीच बाड़बंदी को लेकर आपसी मारपीट हुई थी। जिसमें जोगिंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसने 17 दिन बाद दम तोड़ दिया था। घटना के दो हफ्ते बाद तक पुलिस ने किसी आरोपी को नहीं पकड़ा जिससे ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ गया।

4 of 10
बुधवार को जैसे ही युवक की मौत की खबर पहुंची कि यहां पर लोगों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार शाम को भी लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया था। बाद में यहां पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। बातचीत के बाद लोगों ने पुलिस को आरोपियों की धरपकड़ के लिए वीरवार सुबह 10 बजे कर का समय दिया था। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को जैसे ही युवक की मौत की खबर पहुंची कि यहां पर लोगों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार शाम को भी लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया था। बाद में यहां पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। बातचीत के बाद लोगों ने पुलिस को आरोपियों की धरपकड़ के लिए वीरवार सुबह 10 बजे कर का समय दिया था।
विज्ञापन

5 of 10
वीरवार सुबह युवक के अंतिम संस्कार के बाद लोग सुबह करीब दस बजे एक बार फिर धनोटू में आ गये और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। बाद में लोगों ने एक बार फिर से हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। इसके अलावा सभी संपर्क मार्गों को बंद करवा दिया। - फोटो : अमर उजाला
वीरवार सुबह युवक के अंतिम संस्कार के बाद लोग सुबह करीब दस बजे एक बार फिर धनोटू में आ गये और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। बाद में लोगों ने एक बार फिर से हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। इसके अलावा सभी संपर्क मार्गों को बंद करवा दिया।
विज्ञापन

6 of 10
लोगों को समझाने व हाइवे खोलने के लिए एसडीएम मंडी विवेक चंदेल यहां पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश की। मगर लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान वार्ता फेल होने पर लोग और गुस्सा गए और इन्होंने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
लोगों को समझाने व हाइवे खोलने के लिए एसडीएम मंडी विवेक चंदेल यहां पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश की। मगर लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान वार्ता फेल होने पर लोग और गुस्सा गए और इन्होंने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

7 of 10
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क पर टायरों में आग लगा दी। कई युवकों और महिलाओं ने टूरिस्टों की कारों व बसों को भी क्षति पहुंचाई। - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क पर टायरों में आग लगा दी। कई युवकों और महिलाओं ने टूरिस्टों की कारों व बसों को भी क्षति पहुंचाई।

8 of 10
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क पर टायरों में आग लगा दी। कई युवकों और महिलाओं ने टूरिस्टों की कारों व बसों को भी क्षति पहुंचाई। दोपहर 1.10 बजे उपायुक्त मंडी संदीप कदम प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे जहां उनके आश्वासन के बाद लोगों ने दस दिनों का अल्टीमेटम देते हुए हाइवे को खोल अपना धरना प्रदर्शन वापिस ले लिया। - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 1.10 बजे उपायुक्त मंडी संदीप कदम प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे जहां उनके आश्वासन के बाद लोगों ने दस दिनों का अल्टीमेटम देते हुए हाइवे को खोल अपना धरना प्रदर्शन वापिस ले लिया।

9 of 10
इस दौरान उपायुक्त ने मृतक युवक के परिवार से किसी को नौकरी के लिए सरकार को मामला भेजने की भी बात कही और परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता बारे भी आश्वस्त किया। महिलाओं ने एडीएम सहित अन्य कई लोगों के वाहनों की जो चाबीयां छीन ली थी वह भी लौटा दी। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उपायुक्त ने मृतक युवक के परिवार से किसी को नौकरी के लिए सरकार को मामला भेजने की भी बात कही और परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता बारे भी आश्वस्त किया। महिलाओं ने एडीएम सहित अन्य कई लोगों के वाहनों की जो चाबीयां छीन ली थी वह भी लौटा दी।
विज्ञापन

10 of 10
उपायुक्त ने दोपहर बाद मृतक युवक के घर जाकर परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की तथा उनके प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई बारे आश्वस्त किया। - फोटो : अमर उजाला
उपायुक्त ने दोपहर बाद मृतक युवक के घर जाकर परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की तथा उनके प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई बारे आश्वस्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें