इसके बाद देवता के कारकूनों ने दैवीय शक्ति से कांटेदार बाढ़ को लांघ डाला। इसमें किसी को खरोंच तक नहीं आई। घाटी के गांव रोपा, तांदी, सजवाड़, वेलहों, बलौन, भूमिया, बाहू, नरांहा, पेखडी, शिल्ही, मोहनी, टील, पुजाली, शिकारीघाट आदि के गांवों में विष्णु नारायण के सम्मान में फागली मनाई जा रही है।