हिमाचल की ऊंची चोटियां एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। राजधानी समेत निचले इलाकों में बारिश हुई। वीरवार सुबह से ही मौसम खराब बना रहा।
विज्ञापन
2 of 10
दोपहर को शिमला, मनाली, रामपुर, नाहन, बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बादल बरसे। उसके बाद फिर मौसम खुल गया।
विज्ञापन
3 of 10
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। आठ से 10 फरवरी तक फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
4 of 10
वीरवार को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे के 30, मनाली के सोलंगनाला में 10 और जलोड़ी दर्रे में 10 सेंटीमीटर ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
5 of 10
किन्नौर के कल्पा और ऊपरी इलाकों के अलावा सिरमौर के चूड़धार में भी बर्फ गिरी है। पिछले एक सप्ताह से बिजली, सड़क और दूरसंचार सुविधा से वंचित कई इलाकों में ताजा बर्फबारी से फिर दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
6 of 10
हाल ही में बहाल कई सड़कें बर्फबारी से फिर बाधित हो गई हैं। लाहौल के कई इलाकों में रात से बिजली फिर गुल है। लाहौल, किन्नौर और चंबा के ऊंचे इलाकों में हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है।