मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 15 नवंबर को मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क जबकि मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं शनिवार को मौसम साफ रहने से शिमला के मालरोड, रिज पर सैलानियों की खूब भीड़ उमड़ी। शिमला का न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 8.3, भुंतर 6.0, कल्पा 0.4, धर्मशाला 12.4, ऊना 14.4, नाहन 14.5, कांगड़ा 10.2, मंडी 14.2 और हमीरपुर में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।