फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों के बीच चला रोमांच का खेल, दो पायलट गिरे

विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल के कांगड़ा की बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के चौथे दिन जाकर आखिरकार मौसम मेहरबान हुआ। मंगलवार को पायलटों को टास्क दिए गए। रोमांच के इस खेल में देखते ही देखते सभी पायलट बादलों से बातें करने लगे।
विज्ञापन

बादलों के बीच चला रोमांच का खेल, दो पायलट गिरे

2 of 9
पीडब्ल्यूपीसीए की ओर से नियुक्त प्रतियोगिता के मीट डायरेक्टर देवु चौधरी ने 97.7 किलोमीटर दूरी तय करने का टास्क प्रतिभागियों को दिया। 35 देशों के 129 प्रतिभागियों में से मंगलवार को 120 प्रतिभागियों ने उड़ान भरी।
विज्ञापन

बादलों के बीच चला रोमांच का खेल, दो पायलट गिरे

3 of 9
सवा ग्यारह बजे बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट पर विंडो ओपन होने के बाद सवा बारह बजे विंडो को बंद कर दिया गया। सभी प्रतिभागियों को बिलिंग के ऊपर स्थित प्वाइंट पर सात किलोमीटर के एरिया में रहने के बाद 97.7 किलोमीटर दूरी की क्रॉस कंट्री की शुरुआत करनी थी।

बादलों के बीच चला रोमांच का खेल, दो पायलट गिरे

4 of 9
प्रतिभागियों को बिलिंग के टेक ऑफ प्वाइंट से कांगड़ा (धर्मशाला से चार किलोमीटर दूरी पर) एंटीना होते हुए वापस बिलिंग के समीप स्थित डायना पार्क से होते हुए पपरोला के समीप टासी जोंग जाने के बाद क्योर स्थित लैंडिंग साइट पर पांच बजे से पूर्व टास्क को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

बादलों के बीच चला रोमांच का खेल, दो पायलट गिरे

5 of 9
प्रतियोगिता में आठ भारतीयों सहित विभिन्न देशों की 14 महिला पायलटों ने भी उड़ान भरी। उधर, प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर कर्नल डीके रथ ने बताया कि तीन दिन के बाद मंगलवार को मौसम के लंबी दूरी की उड़ानों के अनुकूल होने पर प्रतिभागियों को 97.7 किलोमीटर लंबी क्रॉस कंट्री का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

बादलों के बीच चला रोमांच का खेल, दो पायलट गिरे

6 of 9
वर्ल्ड कप के चौथे दिन मिले टास्क के दौरान यूके की महिला प्रतिभागी पायलट रुथ चर्चिल डोवर पालमपुर के वंदला के समीप कंडी की पहाड़ियों के बीच संतुलन खोने के बाद नीचे गिर गईं। पायलट के जीपीएस (ग्लोवल पोशिशनिंग सिस्टम) के कारण कुछ देर बाद चौगान स्थित कंट्रोल रूम में उनकी सही स्थिति का पता चल सका। स्थान का पता चलने के बाद हेलिकाप्टर और बचाव दल की सहायता से पायलट तक पहुंचा जा सका। फिलहाल ये घायल है।
विज्ञापन

बादलों के बीच चला रोमांच का खेल, दो पायलट गिरे

7 of 9
वहीं, पुलिस मैदान धर्मशाला में भी दोपहर लैंडिंग के दौरान एक विदेशी पायलट का संतुलन संतुलन बिगड़ गया। पहले तो पायलट हवा में ही था। आसमान में गोते खाने के बाद नीचे आने लगा। इतने में मैदान के पास एक पेड़ में फंस गया और टहनी टूट गई। साथ ही लगे बिजली के तारों में इसकी छतरी फंस गई और ये झुलस गई। पायलट मैदान में आ गिरा। मैदान में मौजूद लोगों ने उसे उठाया और अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि पायलट के सिर और गर्दन में गहरी चोटें आई हैं।

बादलों के बीच चला रोमांच का खेल, दो पायलट गिरे

8 of 9
मौसम अनुकूल होने के कारण बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट पर सुबह से ही दर्शकों का पहुंचना शुरू हो गया था। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि हवा के रुख के कारण उपरी प्वाइंट को उड़ानों के लिए प्रयोग में लाया गया।
विज्ञापन

बादलों के बीच चला रोमांच का खेल, दो पायलट गिरे

9 of 9
बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा क्योर स्थित लैंडिंग साइट पर दोपहर बाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें