गुब्बारों के साथ धमकी भरे खतों के मिलने का सिलसिला जारी है। इस बार मिले खत में पाक की ओर से भारत के हर शहर में जंग की धमकी दी गई है। यह खत हिमाचल के जिला कांगड़ा के इंदौरा में मिला है। यहां कुछ दिन पहले पीएम मोदी को धमकी भरा खत भी मिल चुका है।
विज्ञापन
2 of 5
इस बार पंचायत बलीर में सड़क के किनारे झाड़ियों में पाकिस्तान से उड़कर आया नीले रंग के गुब्बारे के साथ एक खत मिला है। खत में लिखा है कि इंडिया तेरे हर शहर में जंग होगी- (एल टी) पकिस्तान। खत के साथ प्लास्टिक नुमा टैग भी है।
विज्ञापन
3 of 5
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहटली में पढ़ाई करने वाला बलीर गांव का निखिल नाम का एक स्कूली छात्र रोज की तरह सुबह घर से स्कूल जा रहा था। उसे नीले रंग का गुब्बारा उड़ता हुआ नजर आया। जब वह थोड़ी दूरी पर पहुंचा तो सड़क के किनारे झाड़ियों में फटे हुए गुब्बारे के साथ खत मिला।
4 of 5
इसमें उर्दू में लाल स्याही से लिखा था 'इंडिया तेरे हर शहर में जंग होगी।' पहले पल निखिल ने इसे मजाक समझा लेकिन बाद में उर्दू भाषा में लिखा हुआ देखकर उसके मन में भय उत्पन्न हो गया। इसकी सूचना डमटाल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक शर्मा को दी गई। तीन दिन पहले इस क्षेत्र में नीले गुब्बारे के साथ एक और खत भी मिल चुका है।
सूचना मिलते ही डमटाल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक शर्मा, हवलदार गोविंद सिंह व राजीव कुमार छात्र के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। झाड़ियों में धमकी भरा खत तो मिला लेकिन गुब्बारा कहीं नजर नही आया। अशोक ने बताया की उड़कर आए नीले गुब्बारे को पुलिस ने जंगल की आसपास की झाड़ियों में ढूंढा लेकिन वह नजर नहीं आया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बलीर गांव में पाकिस्तान से उड़कर आए गुब्बारे के साथ आए खत की पुष्टि करते हुए कहा कि उच्च पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार पुलिस हर गतिविधि पर सतर्कता एवं पैनी नजर रखे हुए है। इससे पहले कांगड़ा और सोलन में भी गुब्बारों के साथ खत मिल चुके हैं।