ओलंपिक खेलों में रजत पदक विजेता विजय कुमार को आखिरकार हमसफर मिल ही गई। विजय ऐसे कायल हुए कि उन्हें अपना जीवनसाथी चुन लिया। जानिए कब हो रही है शादी..
विज्ञापन
2 of 7
हिमाचल प्रदेश के ऊना की रहने वाली प्रियंका की सादगी के अंतरराष्ट्रीय शूटर विजय ऐसे कायल हुए कि उन्हें अपना जीवनसाथी चुन लिया। पिस्टल शूटिंग में ओलंपिक खेलों में रजत पदक विजेता शूटर विजय कुमार और दौलतपुर की प्रियंका 22 जनवरी को परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
प्रियंका आईटी में एमएससी हैं तथा निजी स्कूल स्कूल में पढ़ाती हैं। उनके पिता विपिन कुमार सीआईएसएफ में नायब सूबेदार हैं। विजय कुमार की शादी हिमाचली रीति-रिवाज के अनुसार होगी।
4 of 7
शूटर विजय कुमार के गांव हरसौर (हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश) में तीन दिन 21, 22 और 23 जनवरी को हमीरपुरी धाम का आयोजन होगा। 22 जनवरी शाम को हरसौर से बारात रवाना होगी। अंब में एक होटल में रिसेप्सन होगी।
विज्ञापन
5 of 7
विजय कुमार ने बताया कि वे प्रियंका को पहले से नहीं जानते हैं। हिमाचल रीति-रिवाज के मुताबिक परिवार ने प्रियंका के टेबा से मिलान किया। इसके उपरांत परिवार सदस्यों के साथ 13 अगस्त को प्रियंका के घर गए। वहीं, प्रियंका से पहली बार मिले। पहली बार मिलने पर महसूस हुआ है कि यही मेरी लाइफ पार्टनर बनेगी।
विज्ञापन
6 of 7
इसके दो माह उपरांत 13 अक्तूबर को रिंग सेरेमनी हुई। बताया कि शादी के लिए 20 जनवरी को घर पहुंच रहे हैं। विजय कुमार के पिता बांकू राम ने बताया कि घर में शादी के तैयारियों में जुटे हैं।
शादी पूरी तरह से हिमाचली रीति-रिवाज के अनुसार होगी। गांव हरसौर में तीन दिन हमीरपुरी धाम होगी। विजय वर्ष 2001 में सेना में भर्ती हुए और वर्तमान में सूबेदार मेजर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। शादी से कुछ माह बाद वह सेना से सेवानिवृत्त होने वाले हैं।