फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कर्मचारियों को भी बंधी आस, यहां पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने की तैयारी

Mon, 18 Mar 2019 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने की तैयारी में है। पुरानी पेंशन से वंचित हिमाचल के कर्मचारियों को भी आने वाले समय में इसका लाभ हो सकता है, क्योंकि हिमाचल पंजाब सरकार की कर्मचारी नीतियों को ही अपनाता आ रहा है। यह लाभ वर्ष 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
पंजाब सरकार ने इस मामले पर विचार करने के लिए एक कमेटी का गठन कर लिया है। इसकी सूचना पंजाब सरकार ने हिमाचल सरकार के वित्त सचिव को भी दी है। 10 मार्च 2019 को पंजाब सरकार के प्रधान सचिव वित्त अनिरुद्ध तिवारी की ओर से इस संबंध में एक कमेटी का गठन करने की अधिसूचना जारी की गई है। इस कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डीपी रेड्डी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इसके सदस्य पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग के सचिव और वित्त विभाग में सचिव व्यय होंगे। उप सचिव वित्त इस समिति के क्रियाकलापों के समन्वयक होंगे। इसकी सूचना हिमाचल और हरियाणा दोनों ही राज्यों की सरकारों को भी दी गई है। हिमाचल के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची को इस अधिसूचना की प्रति भेजी गई है।

4 of 5
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के पूर्व मुख्य सलाहकार एलडी चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी पंजाब की तर्ज पर कमेटी का गठन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसमें ओल्ड पेंशन में मिलने वाले लाभ दिए जाएं। एलडी चौहान वर्तमान में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आईपीएच विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें