ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक भर्ती प्रक्रिया को लेकर असमंजस में हैं। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा राजकुमार ने बताया कि टीजीटी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के संबंध में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से राय मांगी गई है। निदेशक कार्यालय से निर्देश मिलने पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।