प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में अब डिग्री के साथ-साथ विद्यार्थियों को नौकरियों के अवसर भी मुहैया करवाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने कॉलेजों में कॅरिअर काउंसलिंग सैल गठित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
2 of 6
काउंसलिंग सैल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और उद्योगपतियों को शामिल किया जाएगा। विद्यार्थियों को नौकरियाें के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कैंपस में रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
नोटिस बोर्ड पर विद्यार्थियों को नौकरियों सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर कैरियर काउंसलिंग सैल गठित करने के आदेश दिए हैं।
4 of 6
उन्होंने कहा कि कॅरिअर काउंसलिंग सैल में उपमंडल अधिकारी, तहसीलदार, जिला खंड अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, प्रबंधक उद्योग विभाग और उद्योगपतियों को शामिल किया जा सकता है। सैल की ओर से कॉलेजों में रोजगार मेले लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
विभिन्न नौकरियों के विज्ञापनों और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी को कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। पीएचडी, अनुसंधान, फेलोशिप और छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी। विशेषज्ञों को कॉलेज में बुलाकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करवाया जाएगा।
नौकरियों से अवगत करवाने के लिए विद्यार्थियों को उद्योगों का निरीक्षण करवाया जाएगा। कैरियर काउंसलिंग सैल की ओर से जिला और ब्लाक रोजगार कार्यालयों के साथ भी सामंजस्य बैठाया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ते-पढ़ते ही नौकरियों के अवसर मुहैया करवाए जाएंगे।