फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर ने निकाला नोटबंदी का तोड़, हर तरफ से बरसने लगा पैसा

Tue, 13 Dec 2016 09:35 AM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 8
नोटबंदी से जहां हर कोई परेशान है वहीं, एक शहर ऐसा भी है जहां कारोबारियों पर जमकर पैसा बरसने लगा है। ये सब कैसे हुआ, इसका एक आसान सा तरीका यहां के लोगों और कारोबारियों ने निकाल लिया और सबके लिए मिसाल कायम कर दी। आइए जानते हैं-
विज्ञापन

2 of 8
ये शहर हिमाचल का मनाली है। नोटबंदी की घोषणा के बाद मंदी की मार झेल रही पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन कारोबार अब एकाएक पटरी पर लौटने लगा है। स्‍थानीय लोगों और कारोबारियों ने नोटबंदी से निपटने का ऐसा तोड़ निकाला कि हर तरफ से मुनाफा होने लगा। इसका पता चलते ही अब पंजाब, दिल्ली, मुंबई, गुजरात और कोलकाता से हनीमून कपल्स यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
नोटबंदी के बीच ही 10 फीसदी रही होटलों की ऑक्यूपेंसी अब 40 फीसदी तक पहुंच गई है। पर्यटन कारोबार में 30 फीसदी तक बूम आया है। क्रिसमस और नए साल से पहले सूने पड़े होटलों में अब खासी रौनक बढ़ने लगी है।

4 of 8
इस मुनाफे की असली वजह है कैशलैस होना। यहां के छोटे से लेकर बड़े होटल कारोबारी सब कैशलैस हो गए हैं। पीएम मोदी की अपील से पहले ही यहां के लोगों ने नोटबंदी का तोड़ निकालते हुए पर्यटकों को डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने की सुविधा दे दी। खास बात यह भी है कि मनाली के अधिकतर होटल और बाजार कैशलेस हो गए हैं। होटल बुकिंग के अलावा अन्य पेमेंट, खाना-पीना, घूमना और बाजार में खरीदारी क्रेडिट कार्ड से आसानी से हो रही है।
विज्ञापन

5 of 8
मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि हनीमून कपल्स यहां का रुख कर रहे हैं। ऑक्यूपेंसी दोगुनी हो गई है। हिम-आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के प्रधान राजकुमार डोगरा का कहना है कि रोहतांग भले ही बंद हो, लेकिन मढ़ी तक वाहनों की आवाजाही से मंदी की मार छंट रही है। सैलानी यहां खूब लुत्फ उठा रहे हैं। जिला पर्यटन अधिकारी रत्न गौतम का कहना है कि बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

6 of 8
उधर, होटलों में पहुंच रहे हनीमून कपल्स पर फूल बरसाकर स्वागत किया जा रहा है। आरती उतारी जा रही है। वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने से हनीमून कपल्स भी बेहद खुश हैं। गुजरात से आए नव विवाहित जोड़े मन्नुभाई दुरानी और निशा का कहना है कि नोटबंदी से शादी भले ही सादे तरीके से हो पाई, लेकिन अब कैशलेस व्यवस्था होने से हनीमून मनाने मनाली आए हैं। अब कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

7 of 8
कोलकाता से मनाली पहुंचे प्रवेश और नीलिमा का कहना है कि अगर आप ऑनलाइन या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो नोटबंदी का असर आप पर नहीं पडे़गा।  मुंबई के लक्की और सीमा होटल संचालकों के आवभगत से रोमांचित हैं। उनका कहना है कि हमने पहले ही घूमने का प्लान बना लिया था। कैश की दिक्कत अब कम है।
विज्ञापन

8 of 8
हिमाचल में शनिवार और रविवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी के आसार हैं। जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को मौसम खराब रहेगा। ऐसे में अगर हल्की बर्फबारी भी होती है तो पर्यटन कारोबार में एकाएक बूम आ जाएगा। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भी अभी से एडवांस ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें