फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी का कहर: मंदिर को निकले थे दोनों दोस्त, देखिए किस हालत में लौटे

Sun, 15 Jan 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 6
शिकारी देवी मंदिर को माथा टेकने निकले दोनों दोस्त आधे रास्ते में ही बर्फबारी के कहर के आगे हार गए। करीब 25 घंटे के पैदल सफर के बाद इनके शव वापस लाए जा सके हैं। हिमाचल के जिला मंडी के जंजैहली से करीब 17 किलोमीटर दूर शिकारी देवी मंदिर की पहाड़ी के लिए जाने वाले रास्ते में सात से आठ फीट तक बर्फ में पैदल चलकर रेस्क्यू टीमों ने एनआईटी छात्रों के शवों को डंडों के सहारे जंजैहली तक पहुंचाया।
विज्ञापन

2 of 6
रेस्क्यू टीम को शवों को लाने में 25 घंटे से अधिक का समय लगा। एनआईटी हमीरपुर के एमबीए के छात्र नवनीत और अक्षय कुमार के शव निकालने और जंजैहली तक लाने को रेस्क्यू टीमों ने बड़ी हिम्मत दिखाई। हाड जमा देने वाली ठंड और बर्फ को लांघ कर रेस्क्यू टीमें शिकारी देवी तक पहुंचीं।  शिकारी देवी में जमी जिस बर्फ पर अकेले चलना संभव न हो, उस रास्ते से रेस्क्यू टीम ने शवों को कंबल और डंडों से बांधकर कंधों पर उठाकर जंजैहली पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 6
दोनों छात्र शिकारी देवी मंदिर के लिए जा रहे थे कि भारी बर्फबारी में फंस गए। बर्फ, कड़ाके की ठंड के बीच दोनों की मौत हो गई। वहीं, जंगली जानवरों ने भी इनके शवों को नोच लिया। परिजनों ने लापता की शिकायत लिखाई। इसके बाद लापता नवनीत और अक्षय कुमार की तलाश को रायगढ़ और बूढ़ाकेदार से अलग-अलग रेस्क्यू टीमें रवाना हुईं। टीम को पहले अक्षय कुमार और उसके बाद नवनीत राणा का शव मिला।

4 of 6
शाम तक अक्षय का शव आधे रास्ते तक पहुंचाने के बाद कड़ाके की ठंड में रेस्क्यू टीम थक चुकी थी। शनिवार को हेड कांस्टेबल बीरबल की अगुवाई में रेस्क्यू टीम भेजी गई। इसके बाद शाम सवा चार बजे शवों को जंजैहली पहुंचाया गया। टीम में गोहर थाना प्रभारी चांद किशोर, जंजैहली चौकी प्रभारी गोपाल, हेड कांस्टेबल बीरबल, स्थानीय निवासी भाग सिंह के अलावा अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

5 of 6
डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल ने कहा कि शिकारी देवी से एनआईटी छात्रों को ढूंढने और शवों को लाने में बड़ी हिम्मत दिखाई है। पहले दिन गई रेस्क्यू टीम के सदस्य ठंड में थक चुके थे। शनिवार को दूसरी टीम को शवों को लाने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीएसपी ने बताया कि छात्रों के शव की पहचान कर ली गई है। नवनीत की जैकेट से पर्स मिला है। इसमें आईकार्ड के आधार पर नवनीत के शव की शिनाख्त की गई। बताया कि दोनों शवों को जंजैहली पहुंचाने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया है। रविवार को सुंदरनगर अस्पताल में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें