पंचायतीराज अभियंता सुलक्षणा जस्सल ने मिसेज इंडिया 2018 का खिताब जीत लिया है। चेन्नई में गत 26 से 30 जुलाई तक आयोजित हुई प्रतियोगिता में सुलक्षणा ने हिस्सा लिया और यह खिताब अपने नाम किया। यह खिताब जीतने के बाद सुलक्षणा जस्सल के हौसले बुलंद हैं। चेन्नई के एक होटल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस पांच दिवसीय प्र्रतियोगिता में योग, नृत्य कला, पाक कला, साक्षात्कार, अपने प्रदेश की संस्कृति दर्शन आदि कई सत्र थे। इसमें अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुलक्षणा ने यह खिताब अपने नाम किया। सुलक्षणा पंचायतीराज विभाग में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं। जीवन में कुछ नया और प्रेरणादायक करना चाहती हैं। यह खिताब जीतकर वह काफी खुश हैं। उनका कहना है कि उनके परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिला और उनका हौसला समय-समय पर बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा कि इस खिताब को जीतने में उनके विभाग की भी अहम भूमिका रही है।