मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स प्रतियोगिता में नेहा चौधरी रैंप पर चमक बिखेरेगी। शिमला में 19 और 20 जनवरी को होने वाली मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिमाचल के बिलासपुर जिले के ऋषिकेश गांव की नेहा हुनर दिखाएगी। गरीबी व भूखमरी पर आधारित थीम पर होने वाली प्रतियोगिता में देश के अलावा विदेशों की मॉडल भी भाग लेंगी। नेहा इससे पहले मिस अखंड भारत-2017 का खिताब हासिल कर चुकी हैं। सके लिए 15 जनवरी से ग्रूमिंग शुरू हो चुकी है। 20 जनवरी को फाइनल मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में 15 मॉडल भाग ले रही हैं। नेहा ने बताया कि मॉडल गरीबी और भुखमरी को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके बाद मॉडल अपने-अपने देश व प्रदेश में इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे। नेहा ने बताया कि प्रतियोगिता में अभिनेत्री सोनल मोंटारियो जज की भूमिका निभाएंगी। इससे पहले नेहा द हिमालय ब्यूटी वर्ष 2017 का खिताब जीत चुकी हैं। नेहा ने मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया 2017 का अवार्ड भी जीता है। वहां से नेहा का चयन मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2018 के लिए हुआ।