इंडियन ओपन नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय पायलटों का दबदबा रहा। पहले दिन का ओवरआल खिताब भारतीय पायलट कमल के नाम रहा। शनिवार को 15 देशों के 107 प्रतिभागी पायलटों ने बिलिंग की मुख्य टेक ऑफ साइट से उड़ान भरी। इनमें 9 महिला पायलट भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
2 of 7
प्रतियोगिता के स्कोरर अनुराग शर्मा और लोक संपर्क अधिकारी अंकित सूद ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले टास्क में भारतीय पायलट मंजीत सबसे कम 40 अंक लेकर पहले, कमल 50 अंक लेकर दूसरे और फ्रांस के एंटन लॉरैंस 52 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
3 of 7
वहीं दूसरे टास्क में भारतीय पायलट शशी कुमार 35 अंक लेकर पहले, कमल ठाकुर 50 अंक लेकर दूसरे और आशु अगस्तो, चमेल ठाकुर 110 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
4 of 7
अंकित ने बताया कि ओवरआल में भारतीय पायलट कमल ठाकुर ने सबसे कम 100 अंक लेकर पहला, पन्ना लाल ने 370 अंक लेकर दूसरा, अमित गोस्वामी और शशी पाल ने 525 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय सेना के 10 जवान अपने कमांडर की गैरमौजूदगी में उड़ान नहीं भर सके। उक्त सेना के अधिकारी जम्मू में किसी जरूरी काम में व्यस्त रहे और बताया गया कि सेना के पायलट अपने कमांडर की गैर मौजूदगी में उड़ नहीं सकते।
विज्ञापन
6 of 7
14 नवंबर को शाम 4:00 बजे लैंडिंग साइट क्योर में इंडियन ओपन नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।