शेर सिंह नाम के इस शख्स के घर में अपने आप आग लग रही है। इसके आगे साइंस भी फेल हो गई है। फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट हाथ खड़े कर चुके हैं। इन्हें आग लगने के कारणों तक का पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट: नीरज महाजन, बिलासपुर
विज्ञापन
शेर सिंह के घर में कौन सा 'प्रेत' लगा रहा आग?
2 of 10
वहीं, तंत्र विद्या भी काम नहीं कर रही। शेर सिंह कई नामी पंडितों और तांत्रिकों को बुला चुके हैं। मगर ये भी आग काबू करने में नाकाब हो रहे हैं। आग की लपटें कभी घर के बिस्तर से निकलती हैं तो कभी चलते फिरते इंसान के कपड़े में लग रही है।
विज्ञापन
शेर सिंह के घर में कौन सा 'प्रेत' लगा रहा आग?
3 of 10
करीब चार महीने पहले शेर सिंह के घर से ये लपटें निकलना बंद हो गई थी मगर अब फिर तबाही मचानी शुरू कर दी है। कई तांत्रिक कह रहे हैं कि किसी प्रेत के कारण ये आग लग रही है।
शेर सिंह के घर में कौन सा 'प्रेत' लगा रहा आग?
4 of 10
हिमाचल के बिलासपुर स्थित भराड़ी का रहने वाले शेर सिंह के घर 9 सितंबर 2014 को पहली बार ये रहस्यमयी आग लगी थी। ये आग कभी दिन तो कभी रात में लगती थी। परिवार के लोग रात को जागकर रखवाली करने लग गए।
विज्ञापन
शेर सिंह के घर में कौन सा 'प्रेत' लगा रहा आग?
5 of 10
बाद में पुलिस, फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल ने सैंपल लिए मगर कारणों का पता नहीं चला। फिर तंत्र विद्या से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
शेर सिंह के घर में कौन सा 'प्रेत' लगा रहा आग?
6 of 10
बताया जा रहा है कि देवता ने एक दो बार आग पर लगाम लगाई लेकिन बाद में यह सिलसिला फिर शुरू हो गया। अब तक 150 से ज्यादा बार आग लग चुकी है।
विज्ञापन
शेर सिंह के घर में कौन सा 'प्रेत' लगा रहा आग?
7 of 10
आगजनी ने इनती तबाही मचाई कि पूरा घर राख हो गया। टीवी, फ्रिज, बेड, बिस्तर आदि जलकर खाक हो गए। इसके बाद शेरसिंह ने घर शिफ्ट कर लिया।
शेर सिंह के घर में कौन सा 'प्रेत' लगा रहा आग?
8 of 10
पूजा अर्चना करवाने के बाद इस नए घर में करीब चार महीने से ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी मगर अब यहां भी अचानक आग लगना शुरू हो गई हैं।
शेर सिंह के घर में कौन सा 'प्रेत' लगा रहा आग?
9 of 10
हालत यह है कि अब परिवार के सभी सदस्य पानी की बाल्टी लेकर दिन रात पहरेदारी कर रहे हैं।