फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाया 15 साल की गरीब बेटी का संघर्ष, ईनाम देने खुद घर पहुंची सरकार

Tue, 13 Sep 2016 12:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
आखिर प्रदेश सरकार  उड़नपरी के नाम से मशहूर हुई हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव की गरीब धाविका बख्शो की हौसलाअफजाई के लिए उसके घर पहुंच गई और उसे एक लाख के चेक से नवाजा। उद्योग मंत्री एवं हरोली से विधायक मुकेश अग्रिहोत्री ने शनिवार को बख्शो के घर पहुंचकर उसे एक लाख रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन

2 of 9
उन्होंने कहा कि प्रदेश के नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ में बख्शो के हुनर की खबर छपने के बाद उन्होंने इस होनहार बेटी की मदद के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी, जिसे पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 9
इस मौके पर उनके साथ हरोली के एसडीएम धनवीर ठाकुर भी मौजूद रहे। उद्योग मंत्री ने कहा कि होनहार बेटियों की मदद के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है।

4 of 9
सरकार बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है और इस दिशा में कई बेहतरीन योजनाएं लागू की गई हैं। बख्शो देवी ने दिसंबर 2015 में ऊना में आयोजित जिला स्तरीय पांच किलोमीटर की दौड़ में नंगे पांव अप्रत्याशित तरीके से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

5 of 9
गरीब बख्शो की कहानी अमर उजाला में छपते ही यह होनहार सुर्खियों में आ गई और देशभर के लोग इस बेटी की मदद को आगे आए।
विज्ञापन

6 of 9
इसी दौरान उद्योग मंत्री ने बख्शो को एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी, जिसे शनिवार को उन्होंने उसके घर जाकर पूरा किया। बख्शो की मां विमला देवी, नाना दाता राम ने बेटी की मदद के लिए उद्योग मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

7 of 9
बख्शो का नाम चर्चा में आया तो धीरे धीरे मदद को हाथ बढ़े और अब खुद सरकार ने भी मदद की पहल की है।

8 of 9
अपनी मां के साथ बक्‍शो देवी
विज्ञापन

9 of 9
बख्‍शो लगातार आगे बढ़ने के लिए मेहनत तो कर रही है लेकिन उसे अभी भी मदद की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें