पहाड़ के ऊबड़खाबड़ रास्तों और शून्य से नीचे तापमान के बीच स्पीति घाटी में 95 प्रतिभागी वाहन चलाने का नया अनुभव ले रहे हैं। माउंटेन गोट विंटर एक्सपीडिशन रैली में हिस्सा ले रहे देश भर के प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस रैली को पर्यटन सचिव रामसुभग सिंह ने 16 फरवरी को शिमला से हरी झंडी दिखाई है। इस पहल में दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, तमिलनाडु, केरल और हिमाचल सहित कई राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
माइनस 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच प्रतिभागी स्पीति घाटी की संस्कृति, रहन-सहन और वहां की भौगोलिक परिस्थितियों को जानने के साथ 4500 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित कीह, किब्बर, लंगजा में भी फोर वाई फोर वाहनों को बर्फ में दौड़ाते हुए पहुंच रहे हैं।
4 of 8
आईबैक्स और स्नो लेपर्ड को भी कैमरे में कैद कर रहे हैं। स्पीति में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह रैली करवाई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 8
इससे देश-विदेश के युवाओं को माइनस 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच स्नो एंड ऑफ रोड ड्राइविंग का एक नया अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 8
बाहरी राज्यों के लोग स्थानीय होम स्टे, सांस्कृतिक गतिविधियाें तथा रहन-सहन के साथ घाटी की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को भी जान सकेंगे।
विज्ञापन
7 of 8
प्रतिभागी सुरेश शाश्वत, सुशांत सिन्हा और मनजीत का कहना है कि यह एक्सपीडिशन रोमांच भरा होने के साथ ही नई यादों को जोड़ रहा है।
माउंटेन गोट विंटर एक्सपीडिशन के लारा छेरिंग, शाश्वत और सूरज ने बताया कि माइनस डिग्री से नीचे तापमान में किस तरह पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है, इसी को लेकर इसका आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतिभागी 20 फरवरी को काजा से शिमला रवाना होंगेे।