वहीं हादसे की खबर मिलते ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सपताल सिंह सत्ती भी मौके पर पहुंचे। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है। आरटीओ एमएल धीमान का कहना है विभाग द्वारा जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।