फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ आने से एक दर्जन गांव का संपर्क कटा, इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दौर

Sat, 14 Jul 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
कमजोर पड़ा मानसून हिमाचल में अभी रफ्तार नहीं पकड़ सका है। वीरवार रात और शुक्रवार को प्रदेश के कुछ मैदानी क्षेत्रों में ही बारिश हुई। शिमला सहित अधिकांश मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ दिनभर बादल छाए रहे। 
विज्ञापन

2 of 7
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के कारण गगल एयरपोर्ट पर सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट नहीं आ सकी। शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी भी उड़ान नहीं भर सकी। दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट भी शिमला नहीं आई।
विज्ञापन

3 of 7
चंबा जिले में शुक्रवार को बाड़ा नाले की बाढ़ से एक निजी कंपनी के आधा दर्जन शेड और नाले में बनाई गई अस्थायी पुलिया बह गई। ग्राम पंचायत खजुआ में पुलिया बहने से दर्जन भर गांवों का संपर्क कट गया। 

4 of 7
शुक्रवार को हाई स्कूल गनेड़ और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा के बच्चे स्कूल नहीं जा सके। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर भूस्खलन से यातायात ठप हो गया।कांगड़ा जिले के कई इलाकों में वीरवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। 
विज्ञापन

5 of 7
वीरवार रात और शुक्रवार सुबह गगल में 90, पालमपुर 75, गुलेर 74, पच्छाद 72, अंब 68, देहरा गोपीपुर 45, बंजार 44, सरकाघाट 36, डलहौजी 27, नादौन 26, रेणुका-कसौली 24, शिमला-हमीरपुर 15 और धर्मशाला-मनाली में 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। 
विज्ञापन

6 of 7
शुक्रवार को शिमला में मौसम मिलाजुला बना रहा। शहर में दिन भर बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। पूरे प्रदेश में मानसून की बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
 चंबा-धर्मशाला में अधिकतम तापमान 30.8, भुंतर 29.6, कांगड़ा 28.7, ऊना 28.0, कांगड़ा 28.7, सुंदरनगर 27.9, बिलासपुर 27.6, नाहन 26.8, हमीरपुर 26.5, सोलन 24.0, शिमला 22.3 और डलहौजी में 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें