प्रदेश के तीन जिलों सिरमौर, ऊना और चंबा में मंगलवार रात और बुधवार सुबह जमकर बादल बरसे। पालमपुर और बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
2 of 10
ऊना जिला मुख्यालय में उचित निकासी न होने से बारिश का पानी दुकानों और घरों में घुस गया। भूस्खलन से राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा-भरमौर दिनका घार के पास बंद हो गया। इससे चंबा से भरमौर जाने वाली तीन एचआरटीसी और आधा दर्जन निजी बसों सहित सैकड़ों छोटे वाहन फंस गए।
विज्ञापन
3 of 10
पांच घंटे बाद मार्ग खुला। चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल नामक स्थान पर चट्टानें गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया।
4 of 10
सिरमौर में भी मूसलाधार बारिश से आधा दर्जन से अधिक मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। पांवटा में लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। नाहन-पांवटा एनएच बोहलियों के पास मलबा आने से एक घंटा बंद रहा।
विज्ञापन
5 of 10
नाहन-रामाधौण, नाहन-कौलांवालाभूड़ वाया सैनवाला और वाया सुरला, ददाहू-संगड़ाह, जमटा-बिरला के अलावा गिरिपार क्षेत्रों और पच्छाद इलाके की कई मुख्य सड़कों समेत संपर्क मार्ग बंद रहे।
विज्ञापन
6 of 10
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मंगलवार रात और बुधवार सुबह बारिश हुई। शिमला में बुधवार को मौसम साफ रहा। हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली।
विज्ञापन
7 of 10
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार और शुक्रवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 17 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
8 of 10
बुधवार को चंबा में अधिकतम तापमान 32.7, ऊना-भुंतर 31.6, धर्मशाला 31.4, बिलासपुर 30.8, हमीरपुर 30.4, कांगड़ा 30.0, सुंदरनगर 29.9, सोलन 28.0, नाहन 27.4, केलांग 25.1, शिमला 23.6 और डलहौजी में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
9 of 10
पांवटा साहिब में सबसे अधिक 202 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। नाहन में 109, पालमपुर 89, ऊना 87, जोगिंद्रनगर 62, बंगाणा 45, झंडूता 40, सरकाघाट 35, बैजनाथ 33, रेणुका 26, राजगढ़ 22, नगरोटा सूरियां 19, मंडी 16 और बिलासपुर में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
प्रदेश में खराब मौसम के चलते बुधवार को हवाई उड़ानें नहीं हो सकीं। जुब्बड़हट्टी, गगल और भुंतर हवाई अड्डे में दिल्ली से आने वाली फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से बुधवार सुबह चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी भी नहीं जा सकी।