फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दरबार में देवी-देवताओं ने लगाई हाजिरी

Thu, 25 Oct 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 6
देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के छठे दिन बुधवार को मोहल्ला उत्सव मनाया गया। दशहरा में शरीक हुए सैकड़ों देवी-देवताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और नरसिंगों की ध्वनि के बीच भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। देव परंपरा के अनुसार ढालपुर में सजी राजा की चानणी में जाकर देवताओं ने लंका दहन की चढ़ाई से पूर्व भगवान रघुनाथ को शक्तियां प्रदान कीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मोहल्ले के दिन सुबह से ही पूजा-अर्चना करने के बाद देवी-देवता रघुनाथ से मिलने पहुंचे। पांच दिन बाद देवता अपने अस्थायी शिविरों से निकले। लाव लश्कर के साथ रघुनाथ के दरबार में पहुंचे। इस मौके पर कई देवताओं ने भव्य देव मिलन किया जो देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

3 of 6
 सैलानियों ने इस सुंदर नजारे को अपने कैमरों में कैद किया। कई लोग सेल्फी लेते भी नजर आए।रघुनाथ के दरबार में पहुंचने के बाद भगवान रघुनाथ के मुख्य कारकूनों द्वारा शिविर में पहुंचे सभी देवी-देवताओं को रघुनाथ की ओर से पगड़ी दी गई। 

4 of 6
मोहल्ला में अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव, खुड्डीजल, माता हिडिंबा, सृष्टि नारायण, श्रृंगा ऋषि, बालू नाग, माता दोचा मोचा, माता शरवरी, माता कोटली, लक्ष्मी नारायण, मनु ऋषि, ब्यास ऋषि, टकरासी नाग, कोट पझारी, चोतरू नाग, सप्त ऋषि, देवता चंभू, देवता हरि नारायण सहित 250 से अधिक देवी देवताओं ने शिकरत की। 
विज्ञापन

5 of 6
मोहल्ला में भगवान रघुनाथ से देव मिलन की रस्म को पूरा करने के बाद देवलुओं संग देवी देवता अपने-अपने अस्थायी शिविर पहुंचे। जिला देवी देवता कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि दशहरे में मोहल्ला का दिन खास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्होंने कहा कि मोहल्ले में सभी देवता रघुनाथ की लंका दहन से पूर्व अपनी शक्तियां देते हैं। यहां सभी देवी देवताओं का पंजीकरण भी करवाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें