रिज पर घूम रही थी गुमशुदा महिला, मचा बवाल, देखें तस्वीरें.. शिमला से लापता महिला जब रिज पर घूमते मिली तो बड़ी संख्या में परिजन यहां पहुंच गए। महिला ने परिजनों के आग्रह के बावजूद उनके साथ जाने से इंकार कर दिया। इससे मौके पर खूब हंगामा हुआ। जब मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए तो महिला ने घुंघट ओढ़कर चेहरा छुपा लिया। ससुराल पक्ष जहां महिला को अपने साथ्ा ले जाना चाहता था वहीं महिला उनके साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला को महिला पुलिस की सुरक्षा में उसके माइके भेज दिया गया।