फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल फटने से भारी तबाही, मकान समेत पशुशालाएं क्षतिग्रस्त, उपजाऊ जमीन और फलदार पौधे तबाह

Wed, 06 Jun 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
1 of 8
अचानक हुई मूसलाधार बारिश अपने साथ सब कुछ बहा कर ले गई। मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद मंगलवार को रामपुर के पटला में बादल फटने से दो गांवों में भारी तबाही हुई है। सुबह करीब सात बजे हुई घटना से तकलेच पंचायत के दो गांवों दरशाल और मतलैनी में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन

2 of 8
पटला से बह कर आए मलबे से दोनों गांवों में बाढ़ आ गई, जिससे एक घर और आधा दर्जन गोशालाएं तबाह हो गईं। लोगों के खेतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 8
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये फौरी राहत दी गई।

4 of 8
जानकारी के मुताबिक पटला में बादल फटने के बाद बह कर आए मलबे ने बाढ़ का रूप धारण कर क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। बाढ़ से हुए भूमि कटान का मलबा दरशाल और मतैलनी गांव के खेतों में जा घुसा, जिस कारण किसानों और बागवानों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

5 of 8
बाढ़ की चपेट में आने से मतैलनी गांव के तारा चंद की गौशाला बह गई है। गौशाला में बंधी गाय भी इस बाढ़ की चपेट में आ गई। अन्य लोगों की गोशालाओं को भी भी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 8
तारा चंद की रसोई भी क्षतिग्रस्त हो गई है और घर को भी नुकसान पहुंचा। बाढ़ से निकला मलबा दोनों गांव की करीब 50 बीघा भूमि में फैल गया। इससे लोगों की उपजाऊ भूमि को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

7 of 8
एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान और राजस्व विभाग का दल मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने प्रभावित तारा चंद को पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। 
विज्ञापन

8 of 8
घटना के बाद क्षेत्र में बिजली, पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। आईपीएच विभाग पेयजल लाइनों और विद्युत बोर्ड के कर्मचारी बिजली बहाल करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें