देश की रक्षा करते हुए वीर सपूत ने दुश्मनों की हर नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया और सीने में गोली खाकर शहादत हासिल की। शहीद की अंतिम यात्रा में अपने नहीं बेगाने भी रो पड़े।
विज्ञापन
सीने पर गोली खाकर, अपनों को बिलखता छोड़ गया 'वीर सपूत'
2 of 5
श्रीनगर में आंतकी हमले में शहीद सुबाथू के जवान अश कुमार गुरंग शुक्रवार को सुबाथू में सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ पंच तत्व में विलीन हुए। हीद की अंतिम यात्रा में सैकड़ों सैनिकों सहित नेता, जिला प्रशासन मौजूद रहा। शहीद अश कुमार गुरूंग को तिरंगे में लिपटे देख हर किसी की आंखे नम थी।
विज्ञापन
सीने पर गोली खाकर, अपनों को बिलखता छोड़ गया 'वीर सपूत'
3 of 5
शहीद के माता, पिता सहित उनकी धर्मपत्नी व बेटी ने अंतिम दर्शन किए ओर सेना के बैंड के साथ शहीद को अंतिमघाट तक ले जाया गया। सेना जवानों ने हवा में फायर करते हुए शहीद को सलामी दी। अश कुमार गुरंग कुपवाड़ा जिले के तंगधार में आंतकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए। अश कुमार गुरंग का पार्थिव शरीर बुधवार को सुबाथू के सलारिया स्टेडियम में हैलीकॉप्टर द्वारा लाया गया था।
सीने पर गोली खाकर, अपनों को बिलखता छोड़ गया 'वीर सपूत'
4 of 5
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक तंगधार में दुश्मनों को भारतीय सीमा पर घुसपैठ करते देख अश कुमार गुरूंग सुरक्षा बलों की टोली में सबसे आगे बढ़े ओर घुसपैठ करने वालों पर गोली बरसाते हुए एक दुश्मन को ढ़ेर कर दिया। लंबी मुठभेड़ क बाद अश कुमार गुरूंग सीने व चेहरे पर गोली खाकर शहीद हो गए। इस दौरान 3/1 जीआर के धर्मशाला के अंकित प्रधान व सिक्किम के विशाल गुरूंग ने भी दुश्मनों के मकसदों को नाकाम करने के लिए अपनी जान दे दी।
सीने पर गोली खाकर, अपनों को बिलखता छोड़ गया 'वीर सपूत'
5 of 5
इस मौके पर समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, डिप्टी कमांडेंट कर्नल एच बी सिंह, एडीएम संदीप नेगी, डीएसपी प्रमोद चौहान सहित सेना के आला अधिकारियों ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित करते हुए सलामी दी। सेना के बिगुल के साथ सभी ने दो मिनट शहीद की आत्मा शांति के लिए मौन रखा। जैसे ही शहीद के पिता ने अपने बेटे को मुखग्रि दी।