फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मूसलाधार बारिश का कहर, घरों में घुसा मलबा, पेड़ गिरे और कई सड़कें ठप

Tue, 09 Jul 2019 03:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में सोमवार रात और मंगलवार को हुई भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। प्रदेश के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं जबकि चार दर्जन से ज्यादा सड़कें (संपर्क मार्ग) बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर त्रिलोकपुर के पास ल्हासा गिर गया जिसे दोपहर बाद बहाल किया गया। देहरादून-पांवटा एनएच-07 भी पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए बाधित रहा।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जांघी पंचायत में बारिश के बाद नाला एक फिर उफान पर आ गया। इससे गांव के कई घरों में मलबा घुस गया। प्रशासन की लापरवाही से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को लेकर मलबा हटाने का काम शुरू किया।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि लोग इससे पहले प्रशासन को इससे पहले भी नाले से आए मलबे को हटाने को गांव को सुरक्षित करने की मांग उठाई थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और एक बार फिर नाला गांव के लिए मुसीबत लेकर आया। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
चंबा में चंबा-कोलका मार्ग पर चूंगाड़ी नाले में परिवहन निगम की बस फंस गई। नालागढ़ में चार घंटे की लगातार बारिश से चिकनी नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। इससे निर्माणाधीन चिकनी 5 पुल का वैकल्पिक मार्ग पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, भारी बारिश से प्रदेश के अधिकतम इलाकों के तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में एक सरकारी कार्यालय पर पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि भीतर कोई नहीं था। बिलासपुर के नम्होल में बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया जिससे एक दर्जन गांवों में रात भर बिजली गुल रही। बरमाणा के धार टटोह में बिजली गिरने से एक गोशाला जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
11 से 13 जुलाई तक प्रदेश में दोबारा भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 15 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को भी अनेक स्थानों पर बादल बरसने के आसार हैं।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू में एक मकान की पहली मंजिल में पानी भर गया जिसे अग्निशमन विभाग की मदद से निकाला गया। आनी उपमंडल में विद्यालय के भवन में केमिस्ट्री लैब, कंप्यूटर लैब, मध्याह्न भोजन कक्ष, सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षाओं के कमरों सहित स्टोर रूम में पानी भर गया। स्टाफ और छात्रों ने यहां पानी निकाला।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)
धर्मशाला     66
पांवटा         59
गुलेर          51
ऊना         49
अंब         47
देहरा         39 
घुमारवीं     34 
नाहन         33
हमीरपुर     32
गग्गल     30
चंबा         20 
शिमला     11 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें