फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां कार्यकर्ताओं ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी, बढ़ी इस पार्टी की मुश्किलें

Wed, 18 Oct 2017 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला और झंडूता के बाद अब फतेहपुर भाजपा ने विरोध का बिगुल बजा दिया है। पार्टी दफ्तर में मंगलवार को हंगामेदार बैठक हुई। बैठक में हाईकमान को 19 अक्तूबर शाम चार बजे तक का अल्टीमेटम देकर कृपाल परमार की जगह बलदेव ठाकुर को प्रत्याशी बनाने की वकालत की गई।
विज्ञापन


ऐसा न होने की सूरत में पूरा मंडल सामूहिक इस्तीफा देकर 21 अक्तूबर को आजाद प्रत्याशी के तौर पर बलदेव ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने चंदा जुटाना भी शुरू कर दिया है। बैठक के दौरान लगभग ढाई लाख रुपये जुटाए गए।
विज्ञापन

इन दिन आजाद प्रत्याशी उतरेगा

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कैप्टन चैन सिंह ने की जबकि बलदेव ठाकुर ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर गोरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के कै. कृपाल गुलेरिया, किसान मोर्चा के ध्यान सिंह, सतपाल सिंह, किशोर कुमार, महिला मोर्चा से ममता देवी, स्वर्णा देवी, राणो देवी, बीना राणा,

उपाध्यक्ष शेर सिंह, उपेंद्र गुलेरिया, बृजभूषण शर्मा, महामंत्री मुनीश शर्मा, सचिव महिंद्र सिंह, राजिंदर सिंह, प्रेम सिंह, दलवीर राणा, राम लाल, एससी मोर्चा से प्रीतम चंद, व्यासो देवी, हरदीप समकड़िया, मोनू समकड़िया  सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें