फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हुस्न का जलवा, विंटर क्वीन के ताज को इन हसीनाओं के बीच होगी टक्कर

Wed, 03 Jan 2018 02:35 PM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अजय कुमार
राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव के मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन के ताज के लिए अब 30 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर होगी। पर्यटन नगरी मनाली में विंटर क्वीन के लिए आखिरी ऑडिशन हो गया है। सभी तस्वीरें फोटोग्राफर अजय कुमार के सौजन्य से
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अजय कुमार
इसमें 60 सुंदरियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विंटर क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवतियों में खासा क्रेज देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अजय कुमार
मनाली में हुए ऑडिशन से 15 युवतियों को चयनित किया जाएगा। इससे पहले शिमला और मंडी में भी दो ऑडिशन हो चुके हैं। इसमें कई सुंदरियां जलवे बिखेर जजों को प्रभावित कर चुकी हैं।

4 of 6
- फोटो : अजय कुमार
शिमला में 8 और मंडी में 7 प्रतिभागियों को इस सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जा चुका है। मंगलवार को सुंदरियों ने रैंप पर कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, जजों ने भी प्रश्न-उत्तर समेत अन्य कसौटियों पर सुंदरियों को परखा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अजय कुमार
पहले इम्तिहान में खरा न उतरने वाली सुंदरियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। शरदोत्सव में विंटर क्वीन के लिए देशभर की युवतियों भाग लेती हैं। ऑडिशन में चयनित युवतियों के बीच मनु रंगशाला में प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अजय कुमार
हर दिन कुछ प्रतिभागियों को बाहर किया जाएगा। उत्सव के आखिरी दिन प्रश्न-उत्तर राउंड के बाद शरद सुंदरी का चयन किया जाएगा। शरद सुंदरी का ताज पहनने वाली सुंदरी को ताज के अलावा इनामी राशि भी दी जाती है। इधर, एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने बताया कि बुधवार को मनु रंगशाला मनाली में विंटर क्वीन प्रतियोगिता का आगाज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें