मनाली-लेह मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
टीम का हौसला बढ़ाने बीआरओ की दीपक परियोजना के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर एमएस बाघी भी बारालाचा पहुंचे। वहीं, जिला मुख्यालय केलांग में सोमवार को जनजातीय विकास परियोजना सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने की। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए लाहौल के लिए कुल बजट 62 करोड़ 51 लाख आवंटित किया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष के बजट के मुकाबले 6 करोड़ 82 लाख अधिक है।